Spread the love


A young man who had gone for immersion drowned in the canal, divers tried hard but could not find him

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले में बुधवार की शाम केन नहर में देवी विसर्जन करने गए युवक की नहर में नहाते समय डूब गया। काफी देर बाद तक उसका पता नहीं लगाया जा सका। युवक की तलाश चल रही है। कोतवाली अतर्रा कस्बे के लखन कॉलोनी निवासी नीरज गुप्ता (22) पुत्र चुनमुनिया गुप्ता बुधवार की शाम देवी प्रतिमा विसर्जन में गया था।

अपने मोहल्ले पर स्थित देवी प्रतिमा को डीजे सहित युवकों की टोलियां के साथ नगर भ्रमण के उपरांत बांदा- प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित केन नहर में विसर्जित करने के लिए गए हुए थे। तभी विसर्जन के उपरांत नहर में नहाते समय नीरज अचानक लापता हो गया।

काफी देर बाद जब उसके साथियों ने खोजबीन की, तो कहीं पता नहीं लग सका। मौजूद उसके साथियों ने इसकी जानकारी मौजूद थाना पुलिस को दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस समेत गोताखोर कि मदद से युवक की तलाश कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *