Spread the love


कालपी। ढाबे में खाना खाकर कार से घर लौट रहे तीन युवकों की कार जोल्हूपुर-हमीरपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव निवासी आशीष शुक्ला (30), बाबू सिंह यादव (32), कृष्णपाल सिंह (34) सोमवार की देर रात मटरा गांव से कार लेकर ढाबे में खाना खाने जोल्हूपुर मोड़ आए थे। वापस लौटते समय जयरामपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आशीष कुमार शुक्ला व बाबू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्णकुमार गंभीर रूप से वह घायल हो गया। आशीष के परिजनों ने बताया कि आशीष कालपी कस्बे के मोहल्ला रामगंज में रहता था। वह घर का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी 29 फरवरी 2023 को कानपुर देहात के परौख गांव में हुई थी। वह झारखंड में ठेकेदारी का काम करता था। वह पांच दिन पहले ही कालपी आया था। उसकी मौत से पत्नी व मां का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक बाबू सिंह यादव कालपी में गल्ला व्यापारी थे। उनकी मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

हादसे में दो युवकों की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों के साथ गांव के लोगों को लगी तो गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। आस पड़ोस के लोग भी गमगीन हो गए। त्योहार के दिन भी घरों में चूल्हे नहीं जले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *