Spread the love


राजापुर (चित्रकूट)। देवी दर्शन करने गए लोगों को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर स्कार्पियो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

राजापुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर निवासी रामेश्वर प्रजापति ने बताया कि पत्नी उमा देवी के साथ बेटा अरविंद (5) मंगलवार की रात घर से 300 मीटर दूर गोसाईंपुर बस स्टैंड के पास देवी पंडाल में दर्शन करने गया था। प्रसाद लेने के बाद वह सड़क किनारे चबूतरे पर खड़ा था। कुछ दूर पहले गांव के ही राजकुमार (25), सुखलाल (28) व सुरेंद्र (18) खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान राजापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीनों को टक्कर मार दी। हड़बड़ी में वह भागने लगा, तभी चबूतरे के पास खड़े अरविंद को भी टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर ड्राइवर स्कार्पियो छोड़कर भाग गया। बच्चे की मौत से मां बेहाल हो गई।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक अरविंद प्राथमिक विद्यालय गोसाईंपुर में कक्षा एक का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *