Spread the love


खप्टिहाकलां। पांच दिनों से बिजली न आने से आक्रोशित निवाइच के किसानों ने कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए गांव के किसानों ने अपनी भूमि दान में दी थी। उसी गांव की आए दिन बिजली आपूर्ति न हाेने की शिकायत बनी रहती है।

बताया कि पांच दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है। किसान पलेवा नहीं कर पा रहे है। यही हाल रहा तो खेतों की नमी उड़ जाएगी और किसान बर्बाद हो जाएगा। निवाईच गांव को पैलानी फीडर से हटाकर कालेश्वर फीडर से जोड़ने की मांग की। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र पर पहले से ही अधिक लोड है। गांव की लाइन पैलानी पावर हाउस से जुड़ी हुई है जहां से बराबर विद्युत की सप्लाई की जा रही है रास्ते से जा रहे पैलानी एसडीएम शशि भूषण मिश्रा को रोककर किसानों ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने तत्काल किसानों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।गोपी द्विवेदी, कृपा शंकर द्विवेदी, पप्पू सिंह, अभय सिंह, चुन्नू सिंह, अनिरुद्ध दीक्षित, प्रभाकर द्विवेदी, पुनीत सिंह, कल्लू बाबा, प्रमोद द्विवेदी, राम भजन, केश कुमार सिंह, प्रदीप व योगेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *