Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 26 Oct 2023 12:24 AM IST

दो घंटे 15 मिनट तक धर्मनगरी में रहेंगे प्रधानमंत्री

कल दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर आकर शाम चार बजकर 15 मिनट होंगे रवाना

डेढ़ घंटे जानकीकुंड और 55 मिनट तक जगदगुरु के पास रहेंगे प्रधानमंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 अक्तूबर को चित्रकूट दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। एक बजकर 45 मिनट पर रघुवीर मंदिर मेंं पूजन-अर्चन करने के बाद यहां चल रहे सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे। श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय में पुस्तकालय भी पहुंचेंगे। इसके बाद जानकीकुंड अस्पताल (मध्य प्रदेश) परिसर में स्थित अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद परिसर में ही स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर वह कार द्वारा विद्याधाम जानकीकुंड स्टेडियम में सभी को संबोधित करेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर कार द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने तुलसीपीठ (कांच मंदिर) पहुंचेंगे। तीन बजकर 20 मिनट से लेकर चार बजे तक किताब का विमोचन कांच मंदिर का दर्शन और लगभग दस मिनट तक जगद्गुरु से विशेष वार्तालाप करेंगे। चार बजकर 5 मिनट पर प्रधानमंत्री तुलसीपीठ से हेलीपैड पहुंचेंगे। चार बजकर 15 मिनट पर वह खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वह दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से फिर चित्रकूट के लिए दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *