Spread the love


बांदा। किराए के कमरे में रह रहे दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

शिवरामपुर चित्रकूट निवासी राजेश (26) मेडिकल कॉलेज के आगे स्थित ढाबे पर काम करता था। मंगलवार की दोपहर उसका शव शहर कोतवाली के क्योटरा मुक्तिधाम मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले दोस्त नंद किशोर उर्फ बड़कू के कमरे में लटका मिला। नंद किशोर ने बताया कि राजेश उसके साथ रोडवेज के सामने स्थित चाय के होटल पर काम करता था। उसी दौरान दोस्ती हुई थी। वह अक्सर उसके यहां आ जाता था। मंगलवार को राजेश शराब के नशे में कमरे पर आया। कहने लगा कि नशा ज्यादा हो गया है। वह कमरे में सो जाएगा। बड़कू कमरे में सोने चला गया। वह बच्चों को लेकर देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस दिखाने चला गया।

बताया कि पत्नी पिंकी पड़ोस में चौका बर्तन करने गई थी। वह दोपहर तीन बजे लौटी तो कमरे के दरवाजे बंद मिले। खिड़की से झांका तो राजेश का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे से लटका था। उसने मकान मालिक किशन गुप्ता और उसको फोन करके जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया है।

बड़कू ने बताया कि राजेश का बड़ा भाई पंकज दिल्ली में कमाता है। वह आ रहा है। उसके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि दोस्त खुदकुशी बता रहा है। घटना की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *