Spread the love


मंदिरों में जवारो के साथ सांगों का प्रदर्शन

खप्टिहाकलां। नवरात्र के अंतिम दिन कस्बे के बस स्टैंड में सांगों का प्रदर्शन हुआ। जवारा व गाल में सांग छिदाये श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हुए। बाद में सभी जवारे मंदिरों के लिए रवाना हो गए।

बबेरू संवाद के अनुसार मां मढी दाई व अद्धभुत शिव मंदिर सहित देवी पंडालो मे दर्शनाथियों की अपार भीड़ रही।जगह जगह कन्या भोज व भंडारा हुए। न्यू बाल दुर्गा समिति काजीटोला व पतवन के देवी पंडाल में कन्या भोज व भंडारा हुआ। बाकल की जोगनी माता मंदिर मे दर्शन को कस्बा सहित फतेहपुर तक के श्रद्धालु पहुंचे। अध्यक्ष शिव बोधन निषाद उपाध्यक्ष पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। गिरवां संवाद के अनुसार मां शारदे नवयुवक सेवा समिति के देवी पंडाल में कन्या भोज कराया गया।

तिंदवारी संवाद के अनुसार सोमवार को सिद्ध दात्री के रूप में विराजी मां की पूजा अर्चना की गई। काली देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, बेंदा की काली देवी और मुंगुस की सिंहवाहिनी मंदिर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मुंडन संस्कार, कन्या भोज के आयोजन हुए। बदौसा संवाद के अनुसार बड़ी माता, कहिमानी माता में श्रद्धालु नाचते गाते जवारा लेकर पहुंचे। कन्याभोज व भंडारा हुए। गुलजारीलाल ,बृजमोहन ,रवि कुमार, राम जी,अनुज कुमार, छोटू गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। कालिंजर संवाद के अनुसार कस्बा सहित आसपास के भक्तों ने जवारों का विसर्जन किया। कटरा प्रधान राजू श्रीवास,कालिंजर प्रधान दयाराम सोनकर आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *