Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST

बांदा। पारिवारिक कलह में वृद्ध किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान की अपनी बेटी और बहू से चाय बनाने को लेकर कहासुनी भी हुई थी। घटना के समय बेटी-बहू व पड़ोसी विसर्जन जुलूस देखने गए थे।

कमासिन थाना क्षेत्र के अंदौरा गांव निवासी अवध किशोर (60) ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। विसर्जन से लौटे पड़ोसियों और बेटी, बहू ने देखा तो उन्हें कमासिन सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक किसान की बेटी बिट्टू व बहू ने बताया कि सुबह चाय बनाने में देर हो गई थी।

इस पर पिता नाराज हो गए थे। इस बात को लेकर उनसे कहासुनी भी हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते वृद्ध किसान ने खुद आग लगाकर जान जे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *