संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:04 AM IST
चिल्ला। मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे बैलगाड़ी सवार किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो बैल भी हादसे के शिकार हो गए।
थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी रामखिलावन (55) बुधवार को अपने मवेशियों के लिए पैरा (चारा) लेने गया था। रात साढ़े 10 बजे के करीब पीछे से ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। (संवाद)
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जसपुरा। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के पडवन डेरा मजरा गड़रिया निवासी रामदेव (60) गुरुवार को पैलानी तहसील में अपने मुकदमे की तारीख करने आया था। यहां से वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के पंडित बाबा स्थान के पास पीछे से आई बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।जिला अस्पताल में देर शाम उसे मृत घोषित कर दिया गया।
