उरई। महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पति जब उसके कमरे में गया तो शव पंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए।
नदीगांव थाना क्षेत्र के घिलौर गांव निवासी टिंकू पाल की 28 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी पाल ने गुरुवार की दोपहर घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि पति टिंकू परिवार सहित पंजाब में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है।
23 अक्तूबर को ही वह परिवार सहित गांव आया था। उसकी शादी सात वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
