संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:44 PM IST
बांदा। रास्ते में निकलने को लेकर गांव के दो लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी विपिन मिश्रा (20) का गुरुवार की देर शाम रास्ते में निकलने को लेकर गांव के दो लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। उसके पेट व सिर में चाकू लगे हैं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। विपिन ने आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी है। देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
–
