उरई। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को 52 माध्यमिक विद्यालयों की जूनियर तथा सीनियर वर्ग की बालिका तथा बालक वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच प्रारंभ कराए गए। सीनियर वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। बाबई की टीम उपविजेता रही। सब जूनियर वर्ग में बुंदेलखंड इंटर कॉलेज माधौगढ़ विजेता रही। लक्ष्मी नारायण साहब विद्यालय की टीम उपविजेता रही।
बालिका वर्ग एसआर बालिका इंटर कॉलेज टीम विजेता रही तो उप विजेता आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं रही। सब जूनियर आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज विजेता घोषित की गई। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि अब 30 अक्तूबर को इसी मैदान पर मंडलीय रैली होगी। इसमें मंडल की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेगी।
इस दौरान डॉ. मयंक तिवारी, कृपाशंकर द्विवेदी, कुसुमलता, कृष्णअवतार, नत्थू सिंह सेंगर, बसंत महेश्वरी, दिनेश निरंजन, प्रदीप निरंजन, जगदीश शुक्ला धर्मेंद्र निरंजन, रमेश चंद्र वर्मा आदि रहे। संचालन डॉ. मृत्युंजय शुक्ला व डॉ. विनोद अहिरवार एवं मुकेश बिहारी लाल सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के पीटीआई श्रीकांत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
