Spread the love


उरई। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के बजरिया में मेले का आयोजन हुआ। मेले में कई मक्का मदीने के नक्शे, मछली तालाब बनाए गए।

शहर के मुहल्ला तिलकनगर स्थित बड़े पीर के उर्स में करीब चार हजार लोग पहुंचे। लोगों का हुजूम शाम होने से पहले ही लगना शुरू हो गया। दरगाह पर दिन भर फातिहा,दरूद का कार्यक्रम होता रहा। मेले में महिलाओं,बच्चों की काफी भीड़ देखने को मिली। हर साल ग्यारहवीं शरीफ को दरगाह पर दूर दूर से अपनी मन्नतें मांगने के लोग आते है।

दरगाह की खासियत है कि यहां हर धर्माे के व्यक्ति मन्नत मांगने पहुंचते हैं। मेले का शुभारंभ दरगाह शरीफ पर चादरपोशी करते हुए किया गया। फैजान ए गैसे आजम कमेटी ने विशाल रोजा बनवाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कमेटी के अध्यक्ष कसीम खान ने बताया कि हर साल रोजा बनवाते हैं। जो उर्स की खूबसूरती होता है। इसे देखने हजारों लोग आते हैं। इस दौरान अंजुमन गुलामाने कमेटी के अध्यक्ष तौसीफ रहमानी, संरक्षक यूसुफ अंसारी, शफीकुर्रहमान कश्फी, हुसैन बरकाती, सोहराब अंसारी, कसीम पठान, हाफिज शोएब अंसारी, मोहम्मद शोएब अंसारी, सद्दाम बरकाती, अशरफ, शब्बीर भाई आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *