संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 13 May 2023 01:32 AM IST
चित्रकूट। आगरा शहर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें शुक्रवार को खेले गए मैच में चित्रकूट मंडल की टीम ने मिर्जापुर व मुरादाबाद को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। शनिवार को सेमीफाइनल का मुकाबला वाराणसी मंडल से होगा।
आगरा शहर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को दो मैच खेल गए। प्रथम मैच चित्रकूट मंडल व मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें चित्रकूट की टीम विजयी हुई।
दूसरा मैच चित्रकूट व मुरादाबाद के बीच खेला गया। उसमें भी चित्रकूट की टीम विजयी रही। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चित्रकूट धाम मंडल विजय कुमार ने दी। अच्छा प्रदर्शन करने पर जिले के विवेक अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल श्याम सुंदर यादव, राजू कुश्ववाहा आदि ने बधाई दी।
