अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के आगे नरैनी रोड में सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार छह सवारियां गंभीर घायल हो गईं। राहगीरों ने प्राइवेट वाहन से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गोखिया गांव निवासी ललिता (30), जिया (35), नंदिनी (31), मलखान (70), गौरी गोस्वामी (18), रिंकी (17) अतर्रा बाजार में खरीदारी करने आईं थीं। यहां उन्होंने ई रिक्शा चालक कमलेश को गोखिया गांव तक के लिए बुक किया। सभी उसमें सवार होकर जा रहे थे तभी रफ्तार अधिक होने से नरैनी रोड नगर पालिका के आगे अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
इससे सभी सवारियां रिक्शे में दबकर घायल हो गईं। उधर, कस्बे के लाल थोक निवासी सतेंद्र (13) घर के बाहर बैठा था। तभी वहां से गुजरे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
