Spread the love


75 year old groom goes viral once again, now the old man will go to pick the bride without marriage

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इस बार चुपके से जाउंगा और दुल्हन को ले आउंगा। इस घोषणा के साथ 75 साल का दूल्हा सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल है। उसका कहना है कि पिछली बार वह 500 बारातियों के साथ दुल्हन लेने जा रहा था। दुल्हन के परिजन इतने बारातियों का स्वागत नहीं कर सकते थे।

इसलिए दुल्हन ने मना कर दिया था। अब वह चुपचाप जाएगा और शादी कर दुल्हन को अपने साथ लेकर आएगा। बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में अजीब शादी के रूप में एक मामला सामने आया था। यहां के निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसजीवन 22 अक्तूबर को बारात लेकर हमीरपुर जा रहे थे।

रीति-रिवाज के अनुसार सारे काम हुए, दूल्हे ने भी शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। लेकिन जब वह हमीरपुर की ओर बढ़े तभी एक कॉल ने उनके चेहरे की खुशी छीन ली। बताया गया कि कॉल दुल्हन की थी और उसने शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद बुजुर्ग उदास हो गया और शादी के उसके अरमान टूट गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *