Spread the love


After raping murdered sister in law and hanged her body in Banda, Innocent said Uncle was beating mummy

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चच्चू ने मम्मी को मारा, छोड़ नहीं रहा था। मम्मी, हाथ जोड़ रही थीं, लेकिन चच्चू उन्हें सरिया ईंटा से मार रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस पर जब पांच साल के मासूम ने यह बात कही तो पिता फफक पड़ा। ससुराली और मायके पक्ष के बीच इस दौरान खूब नोकझोंक हुई। महिला की मां और बहने ससुरालियों को कोसती रहीं।

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र महिला को उसके बेटे के सामने उसके सगे देवर ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। धूल झोंकने के लिए हत्या को सुसाइड बनाकर शव को फंदे पर लटका दिया। लेकिन यह सब महिला का पांच साल का मासूम देख रहा था।

महिला ने वारदात के बीच मौका पाकर अपने पति को देवर की हरकतों की जानकारी तो दे दी, लेकिन कमरा बंद करने के बाद भी खुद को सुरक्षित नहीं कर पाई।  उसके बेटे ने घर पहुंचने पर पिता और नाना को सारी बात बता दी। वह घटना से इतना सहम गया था कि पोस्टमार्टम हाउस में भी उसकी जुबान पर बार-बार चच्चू की हरकत की बात ही निकल रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *