Spread the love


चित्रकूट। सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम के टॉपरों में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। इंटर में टॉप छह स्थानों पर पांच बेटियां व हाईस्कूल केे टॉप-10 मे तीन बेटियों ने सफलता पाई है।

इंटर में संत थॉमस स्कूल के सागर अग्रवाल (98 प्रतिशत) ने टॉप किया और हाईस्कूल में आर्यन गौतम (97 प्रतिशत) टॉपर बने। दोनों कक्षाओं के परिणाम पर नजर डालें तो बेटियों ने कमाल किया। इंटर में टॉप छह में पांच बेटियों आशा, वैष्णवी, भूमिका, श्रृष्टि व वैष्णवी गुप्ता ने स्थान बनाया। इसी प्रकार हाईस्कूल के टॉप टेन में तीन बेटियों अदिति गौतम, श्रेया सिंह व आराध्या ने स्थान बनाया।

जिले के केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर के प्राचार्य आलोक त्रिपाठी, संत थॉमस के फादर डेनिस, सुषमा स्वरूप की प्राचार्य नीतू वर्मा, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अजय अग्रवाल, राजकीय आश्रम पद्धित विद्यालय मानिकपुर के प्राचार्य दिनेश राय ने अपने स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सफलता पर मिठाई खिलाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *