
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व सांसद भैरव मिश्रा के बेटे प्रकाश मिश्रा की इलाज के अभाव में पीजीआई, लखनऊ गेट पर मौत हो गई थी। मामले में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेता के आवास चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके साथ यदि डॉक्टर और स्टॉफ ने लापरवाही की है, तो उसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा।
वहीं, डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है। इस मामले में किसी भी अस्पताल में यदि लापरवाही होती है, तो सरकार दोषियों पर कार्रवाई करती है और आगे भी ऐसी ही कार्रवाई होगी। पूरे मामले को सरकार ने संज्ञान में लिया है और जांच शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्रवाई भी होगी।
