तिंदवारी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने वाला अधिनियम है। यह बात कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका रावत ने कही। उन्होंने कहा कि इन सुरक्षा घेरों के बीच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अच्छा अवसर मिल रहा है।
कस्बे के एक मैरिज हॉल में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा ने कहा कि देश की सभी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी नारी सशक्तिकरण को मजबूत करता है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि इस अधिनियम से नारी शक्ति को अधिकार मिलेगा। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नारी सुरक्षा, सम्मान के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान से 8.99 करोड़ लोगों को जागरूक किया है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख दीप शिखा सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर डीडीसी मंजू देवी, रेखा सिंह, मुन्नी देवी, ममता त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, अभिलाषा मिश्रा, सुधीर सिंह, महेश निषाद, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
