Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 29 Oct 2023 11:13 PM IST

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि देश में सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुलसी पीठ में उनसे विशेष बातचीत में इसी विषय पर चर्चा हुई कि कैसे धर्म के इन विरोधियों का सामना किया जाए और रामत्व को घर घर तक पहुंचाया जाए। विपक्षियों के आईएनडीआईए गठबंधन पर कटाक्ष कर जगदगुरु ने कहा कि 2024 में यह विपक्ष का एंड हुआ साबित होगा।

27 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट के तुलसीपीठ पर जगदगुरु से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इसी संदर्भ में उनकी हुई विशेष बातचीत के बारे में रविवार को जगदगुरु ने कहा कि यह दो पुराने मित्रों का मिलन था। साल 1988 में उनसे दोस्ती हुई थी। कई गुप्त बातें हुई जिन्हें सार्वजनिक नहीं करते। ज्यादातर राम व राष्ट्र विषय पर ही चर्चा हुई। गहन चिंतन हुआ कि रामत्व को जन जन तक कैसे पहुंचाए जिससे सनातन धर्म की रक्षा हो सके। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था को विकसित देशों की सूची में विश्व में तीसरे नंबर पर लाने की योजना है। अभी पांचवें नंबर तक भारत आ चुका है।

उन्होंने बताया कि बातचीत में हिंदू राष्ट्र बनाने और रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की भी चर्चा हुई। कहा कि देश में भाजपा की सत्ता है इससे विपक्षी परेशान हैं और सनातन धर्म पर कुछ नेता अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इतिहास साक्षी है कि ऐसे लोगोंं का देश हित से कोई वास्ता नहीं होता है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *