Spread the love


चित्रकूट । डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने दिवाली मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। आतिशबाजी की दुकानों के 50 मीटर दूर तक कोई पटाखा न फोड़ा जाए। पडोसी राज्य मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। सीमा क्षेत्र के गांवों के शस्त्र जमा कराएं जाएं।

बैठक में डीएम ने कहा कि अवैध टैक्सी स्टैंड, लाउडस्पीकर व डीजे पर प्रतिबंध के लिए कार्रवाई करें।

सात-आठ नवंबर से दिवाली का मेला प्रारंभ हो जाएगा। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि पार्किंग की व्यवस्था गत मेलों से अतिरिक्त होनी चाहिए। इसमें चूने से मार्किंग कराएं और पार्किंग स्थलों की सूचीं भी शेयर करें। एसपी ने कहा कि दिवाली मेला जनपद का सबसे बड़ा मेला होगा। जिसमेें काफी भीड़ होगी। सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की गंभीरता से तैयारी कर लें। उन्होंने ईओ से कहा कि अन्ना पशुओं पर प्रतिबंध लगाएं और जो सीसीटीवी कैमरा यूपीटी से रामघाट तक लगे हैं उसका टेंडर कराएं।

इस मौके पर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सदर एसडीएम सौरभ यादव, राजापुर प्रमोद कुमार झां, मानिकपुर रामजन्म यादव, मऊ राकेश पाठक व डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *