– बनाए जाने थे पुनरीक्षण अभियान शुरू होने से पहले
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू होने से पहले सभी राजनैतिक दलों को अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाने थे, लेकिन भाजपा को छोड़ अब तक कोई भी पार्टी अपने एजेंट नहीं बना पाई है। भाजपा भी सिर्फ गरौठा और मऊरानीपुर विधानसभा में ही एजेंटों की तैनाती कर पाई है।
लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का 27 अक्तूबर से पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है, जो नौ दिसंबर तक चलना है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झांसी में चार राष्ट्रीय दल भाजपा, कांग्रेस, बसपा व आप एवं दो प्रदेशीय दल सपा व अपना दल (एस) को प्रत्येक बूथ पर अपना एक बीएलए बनाना था, जो पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में मदद करता था। लेकिन, इस काम में भाजपा ही आगे रही है। भाजपा ने मऊरानीपुर में 436 और गरौठा में 395 बीएलए बनाए हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी झांसी और बबीना विधानसभा के एजेंट नहीं बनाए जा सके हैं। इसके अलावा अब तक अन्य किसी दल ने अपने एजेंट नहीं बनाए हैं।
डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेन्टर खुला
झांसी। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए कलक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेन्टर खोला गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है। इन नंबर पर कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा यहां से जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
