बांदा। फल विक्रेता ने शराब के नशे में जहर खा लिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के कबीर नगर निवासी तीरथ (18) थाने के सामने फल लगाते थे। रविवार की देर शाम उसने शराब के नशे में जहर खा लिया। वह तेरही मोड़ पर एक बगीचे में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे तिंदवारी पीएचसी में दिखाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में रात नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे वह घर पहुंचा था। मां श्यामाबाई गांव में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में गईं थीं। घर में उसने खाना खाया, फिर वह गांव में टहलने निकल गया। उसने जहर किस वजह से जहर खा लिया नहीं पता।
तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि परिजन शराब के नशे में जहर खाने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
