Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 01 Nov 2023 01:06 AM IST

मानिकपुर(चित्रकूट)। साइकिल लेकर पैदल घर जा रहे सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वृद्ध व दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी नाथीलाल प्रजापति (70) सोमवार की देर शाम साइकिल लेकर पैदल सरबदा पुरवा पटा जा रहे थे। जैसे ही वह कर्वी-मानिकपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वहां सामने से आ रहे ऐलहा बढ़ैया निवासी दुर्गेश (20) व गिदुरहा निवासी छोटू (22) की बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान नाथीलाल की मौत हो गई, जबकि दुर्गेश व छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार दुर्गेश ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक के छोटे भाई रामदयाल ने बताया कि नाथीलाल रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *