Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 01 Nov 2023 12:50 AM IST

बांदा। खाद की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर दुकानदार से दो लाख 55 हजार रुपये ठग लिए। फ्रेंचाइजी न मिलने पर दुकानदार ने आरोपी दो लोगों के खिलाफ चिल्ला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी रामनरेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी खाद-बीज भंडार पलरा के नाम पर दुकान है। उसके पास खाद कंपनी का शाखा प्रबंधक बताकर अमित श्रीवास्तव व सहकर्मी रंजन गुप्ता ने फोन किया और कहा कि वह कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हो तो सिक्योरिटी के नाम पर 50 हजार रुपये, सामान का मूल्य 75 हजार और ट्रक की लोडिंग व भाड़ा के एक लाख 30 हजार रुपये कुल दो लाख 55 हजार रुपये जमा करा लिए।

उसके बाद न उसे फ्रेंचाइजी मिली और न रुपये वापस हुए। थाने में पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *