मानिकपुर। विकास खंड क्षेत्र के गांव- गांव में पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं। जिसमें कई गांवों में सड़क ों की खुदाई कर पाई लाइन डाली गई है। इससे लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।
बुधवार को ग्रामीण शिव प्रसाद, राकेश कुमार, चंद्र शेखर, छोटा, शिव कुमार आदि ने बताया कि मानिकपुर मारकुंडी तिराहे के आसपास स्थित सड़क की खोदाई कर पाइप लाइन डाल दी गई। पुरानी पड़ी पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
इससे पेयजल की आपूर्ति बाधित रहती है। इसी तरह से क्षेत्र के कई गांव में सड़कों की खोदाई कर दी गई है।इससे आवागमन करने में समस्या हो रही है। इस मामले में उप जिलाधिकारी रामजन्म यादव ने बताया कि जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
