Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 01 Nov 2023 11:54 PM IST

बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के भदवारी गांव निवासी सुधा देवी ने तहरीर देकर बताया कि पति विनोद कुमार बाहर मजदूरी करता है। वह सरकारी हैंड पंप में पानी भर रही थी।

इस बीच पड़ोसी सुमेरा अपनी पत्नी के साथ आया और पानी भरी बाल्टी को फेंक दिया। कहा कि सरकारी नल उसका है। इसमें पानी नहीं भरोगी। इस बात को लेकर विवाद हो गया।

उसने अपमानित कर मारने के लिए दौड़ा। वह घर के अंदर घुस गई तो दोनों ने घर में घुसकर डंडों से मारा पीटा। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *