Spread the love

बाइक सवार युवक असंतुलित होकर खाई में गिरकर घायल, जिला अस्पताल रेफर….

झांसी के मोठ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार दौड़ रहे बाइक सवार दो युवक कुम्हरार ओवर ब्रिज के पास बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-आनन में प्राइवेट वाहन की मदद से मोठ ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सको ने घायलों का उपचार किया और हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला मोठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुम्हरार ओवरब्रिज के पास का है, जहां कुम्हरार ओवर ब्रिज से पहले ही बाइक सवार असंतुलित होकर खाई में जा गिरे, घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि दोनों चचेरे भाई हैं, जिसमें आनन-फानन में आनन्द पुत्र धर्मजीत उम्र 15 वर्ष एवं अभिषेक पुत्र राजेश उम्र 16 वर्ष मोठ से कस्बे से अपने गांव निमोनिया जा रहे थे, जैसे ही वह कुम्हरार ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक संतुलित हो गई और खाई में जा गिरे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में प्राइवेट वाहन की मदद से मोठ ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहाॅ चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, साथ ही आनंद पुत्र धर्मजीत की हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *