Spread the love




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। स्कूल चलो अभियान के तहत इस बार जिले में लक्ष्य के सापेक्ष कुल 10847 विद्यार्थियों के अधिक प्रवेश हुए हैं। इन विद्यार्थियों का आधार सत्यापन करवाया जा रहा है।

अप्रैल से जुलाई तक परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रभात रैली निकाली साथ ही शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभियान के तहत जागरुक किया। जिले को स्कूल चलो अभियान के तहत 15830 नए प्रवेश का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन जिले में कुल 26677 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं। हालांकि गत सत्र में भी लक्ष्य से अधिक प्रवेश हुए थे। लेकिन बाद में यू-डायस पर फीडिंग के समय कई बच्चों का डाटा डिलीट करना पड़ा था। क्योंकि वे बच्चे ही गांव में नहीं थे।

वहीं कई विद्यार्थियों का पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा है, क्योंकि उनके पास आधार कार्ड ही नहीं है। हालांकि आधार कार्ड बनवाने के लिए जिला स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन कुछ बच्चों के अब तक जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं बने हैं।

बीएसए नीलम यादव ने बताया कि इस बार लक्ष्य से अधिक प्रवेश हुआ है, शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान में काफी मेहनत की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *