Spread the love




चित्रकूट। शिवजी सेवा संस्थान के तत्वावधान मेंं आयोजित ग्राम कंधवनिया में भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष राम सिंह व युवा विंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किसानों को बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम राष्ट्रीय स्तर पर लगातार खाद व पानी मांग सरकार से कर रहे हैं। साथ ही किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिया जाए। दिल्ली आंदोलन पर सरकार ने समझौता किया था कि फसलों का सीटू प्लस फिफ्टी के तहत देने का वादा किया। सरकार अपने वादे से मुकर रही हैं। जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एनजीटी कानून लगा कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। कृषि यंत्रों पर कानून किसानों को स्वीकार नहीं है।

। इस मौके पर सिद्धार्थ, विक्रम सिंह, अरुण कुमार पांडेय, उदय नारायण सिंह, अमित सिंह, कुलदीप पटेल, जसवंत सिंह चौहान, शिवदयाल बघेल, राजकिशोर पटेल, रामनरेश व देवेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *