Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 04 Nov 2023 12:02 AM IST



चित्रकूट। शहर में स्थित शंकर बाजार के गल्लामंडी निवासी एक किशोरी की मौत घर मेें संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शव को प्रयागराज दाह संस्कार के लिए ले जाते समय पुलिस ने चित्रकूट-प्रयागराज बार्डर की सीमा के पास से पकड़ लिया। मृतका के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

शंकर बाजार निवासी खुशी (16) पुत्री फूलचंद्र की मौत गुरुवार की रात्रि को हो गई थी। परिजन दाह संस्कार के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी। जिससे पुलिस ने चित्रकूट व प्रयागराज के बार्डर के पास से जिस वाहन से किशोरी को लिए जा रहे थे उसे पकड़ लिया।

मृतक के पिता फूलसिंह ने बताया कि उसकी पुत्री खुशी कुछ दिनों से बीमार थी। रात के समय उसने दवाएं खाई थीं। उसको यह भी शक है कि जहरीला पदार्थ भी खा लिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मृतक के पड़ोसियों ने घटना के बारे मेें जानकारी दी। जिस पर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *