Spread the love




चित्रकूट। सहकारी समितियों में खाद की किल्लत को लेकर मारामारी मची हुई है। किसानोंं की लाइनें सुबह से शाम तक लगी रहती है। खाद न मिलने से किसान परेशान है। किसानों का आरोप है कि यदि समय से खाद नहीं मिली तो बुआई का कार्य पिछड़ जाएगा।

इस समय किसान चना, मसूर, सरसों व मटर आदि की बुआई के कार्य में लगे हैं। धान की फसल बुआई के बाद लगभग कटाई हो चुकी है। जिससे धान वाले खेत गेहूं बोने के लिए खाली हो चुके हैं। किसान अब गेहूं की बुआई के कार्य में जुट गए हैं। किसान खाद लेने के लिए सहकारी समितियों में तड़के से ही लाइन में लग जाते हैं।

महिलाएं भी लाइन लगाने को मजबूर हैं। खोही समिति में खाद लेने आए किसान राजू पटेल, सुनील सिंह, अनुज यादव ने बताया कि यदि समय से खाद नहीं मिली तो बुआई का कार्य पिछड़ जाएगा। इसके लिए समय से सभी किसानों को खाद नहीं मिल पाती।

चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। बफर से समितियों को रोजना ट्रक से खाद पहुंचाया जा रहा है। अभी करीब 22 समितियों में डीएपी उपलब्ध है। जल्द डीएपी की फिर रैक आनी है। किसानों को जरूर के हिसाब से खाद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *