Spread the love




उरई। एट क्षेत्र से नलकूप से सोलर प्लेटें चोरी होने के बाद लोडर को कोतवाली से छोड़ देने के मामले में दो सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इनको चौकी से हटाकर लाइन भेज दिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन पहले चोरी की छह सोलर प्लेट एक लोडर में भरकर उरई बिकने के लिए लाई गई थीं। लोडर में एक किशोर भी था। तत्कालीन शहर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने चोरी की प्लेट होने की भनक लगते ही लोडर को कोतवाली में खड़ी करा दिया, लेकिन बल्लभ नगर चौकी में तैनात सिपाही धर्मेंद्र और बादल ने कोतवाली से बाहर निकालकर लोडर को छोड़ दिया था।

दोनों सिपाहियों पर लोडर छोड़ने के एवज में ऑनलाइन रुपये लेने के आरोप लगे थे। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने पर दो सिपाहियों को लाइन भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *