उरई। पांच जिलों की बिजली टीमें शहर में बिजली चोर और शंट मीटर को पकड़ने के लिए तीन दिन से अभियान चला रही है, जिसमें अभी तक 50 से अधिक लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। इसमें पांच लाख तक का जुर्माना भी वसूला जा चुका है।
शनिवार को टीम ने सुशील नगर में दस्तक दी। टीम में आगरा, झांसी,कानपुर,औरेया जिले के अधीक्षण अभियंता के साथ अधीशासी अभियंता और एसडीओ शामिल रहे। जिन्होंने 216 घरों के मीटर को चेक किया गया। जिसमें नौ मीटर शंट पाए गए। वहीं छह लोग मीटर से दो केबल डालकर चोरी कर रहे थे। जिन पर रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं चार मीटर को हटाकर नया लगाया गया। दो नए मीटर लगाए गए।
बकायेदारों से 1.80 लाख की वसूली भी की गई। तीन दिवसीय अभियान में जिले की बाहर की टीमों ने दस्तक दी थी। अब जिले के अधिकारी ही अभियान चलाएंगे। तीन दिन में टीम ने 50 शंट मीटर पकड़े गए हैं। अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि नगर में बिजली टीम लगातार अभियान चलाती रहेगी। जो सबसे घाटे में फीडर जा रहे हैं। उन पर लगातार कार्रवाई होती रही।
बजरिया में एक महीनें लगातार अभियान चलाया जाएगा। बजरिया को आदर्श वार्ड बनाना है। इसलिए बिजली चोरी बिल्कुल रोकी जाएगी। टीम में अधिशासी अभियंता राधेश्याम यादव, जेई सुमित कुमार साहू, जेई मीटर पूनम वर्मा, रिषभ राजपूत, अभिषेक सचान,गौरव,मुकुल वर्मा आदि शामिल रहे।
