Spread the love




उरई। बेटे से कहासुनी के बाद महिला ने घर में रखा जहर खा लिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखकर बेटे ने घर के बाथरूम के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर आसपास के लोग महिला को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

शहर कोतवाली के मोहल्ला सुशील नगर की बेबी चौहान (55) का शनिवार की शाम बेटे दिग्विजय सिंह उर्फ सीपी (27) से खाना बनाने के लिए कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उन्होंने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर वह गिर पड़ीं। यह देख दिग्विजय सिंह ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास के लोग बेबी को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि बेबी सिंह नहर विभाग में बाबू के पद पर उरई में ही तैनात थीं। बेटा सीपी भी उन्हीं के दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था। बड़ा भाई रवि प्रताप झांसी में टाटा मोटर्स में काम करता है। बेबी सिंह के पति जय सिंह की 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दिग्विजय सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मां के साथ रहता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *