Spread the love




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर की राह में अंगूठा बाधा बन सकता है। जिले में ऐसे 30 हजार लाभार्थी हैं, जिन्होंने नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआइ) की वेबसाइट पर पूरी जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। इसके अलावा ई-केवाइसी भी नहीं कराई है। ई-केवाइसी में अंगूठे का बायोमैट्रिक भी जरूरी है। ऐसा न करने वालों के बैंक खाते में मुफ्त सिलिंडर के रुपये नहीं जा पाएंगे।

सरकार ने दीपावली व होली पर सिलिंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी। इसके तहत प्रदेश सरकार लाभार्थियों के बैंक खाते में सिलिंडर के रुपये भेजेगी। जिले के लाभार्थियों की कुल संख्या 2,07,084 है। इन सभी को मुफ्त सिलिंडर का लाभ मिलेगा। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी उमेशचंद के मुताबिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ई-केवाइसी का ब्योरा दर्ज करा लेना चाहिए। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अन्यथा सिलिंडर की सब्सिडी खातों में नहीं आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *