Spread the love




कोंच। नगर के सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। आमंत्रित अतिथियों ने मॉडल देखकर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। जूनियर वर्ग में बर्फ और आग की सहायता से विद्युत पैदा करने वाले मॉडल पर अभि, निहाल, उत्कर्ष, प्रियांश व हिमांशु तथा सीनियर वर्ग में नेटवर्क जैमर के लिए जीत व अभिषेक को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार मिला।

स्कूल में लगाई गई इस विज्ञान प्रदर्शनी में जो मॉडल प्रदर्शित किए गए उन्हें देखकर लगा कि वास्तव में बच्चों ने इन्हें बनाने में काफी मेहनत की है। निर्णायक मंडल के सदस्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, दीपचंद्र सोनी, संजय सिंघाल, संजीव सरस ने जूनियर वर्ग में द्वितीय पुरस्कार एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम के लिए आदित्य, शुभ व निशांत तथा तृतीय पुरस्कार चालक सुरक्षा सिस्टम के लिए युगांक व सक्षम को चुना गया।

सीनियर वर्ग में द्वितीय पुरस्कार रोड सेफ्टी उपकरण के लिए वृंदा, कीर्ति, शिक्षा व माही तथा तृतीय पुरस्कार यांत्रिकी ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा के उत्पादन के लिए पीहू, पलक व अक्षरा को चुना गया। स्कूल प्रबंधक अंकुर यादव ने कहा कि बच्चों ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल मनोहर पटेल ने आभार जताया। संचालन नवीन ने किया। इस दौरान अवनीश, हिमांशु, राहुल, प्रदीप, एनडी मुदगिल, शिवम, अंजना, निधि आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *