– अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीयू के परीक्षा भवन में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन परीक्षा भवन में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। इसमें 544 अभ्यर्थी शामिल हुए।
झांसी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 973 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो कि दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली। सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे। परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट पहले परीक्षार्थियों के लिए एंट्री खोल दी गई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे, जिन्होंने पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। ऐसे में उनके लिए नया अनुभव रहा।
इनका रहा सहयोग
परीक्षा संपन्न कराने में बीयू के प्रो. आरके सैनी, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. नवीन चंद्र पटेल, डॉ. राजीव बबेले, डॉ. सुधा दीक्षित, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. रूपम सक्सेना, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. मो. कासिम, डॉ. अभिषेक कुमार चौधरी, डॉ. दीपक तोमर, डॉ. यशवंत तिवारी, डॉ. राजेश कुमार पांडेय, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. प्रकाश चंद्रा, कमलेश यादव, ज्योत्सना सिंह, अंकिता सिंह, अरुण कुमार का सहयोग रहा।
