Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Mon, 06 Nov 2023 12:44 AM IST



कदौरा। मार्निंग वॉक पर निकले छात्र को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र ऑटो में फंस गया। चालक उसे तीस मीटर तक घसीटते हुए चला गया। साथ गए दोस्तों ने हादसा देख शोर मचाया। इसके बाद घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने ऑटो को पकड़ लिया है।

थाना क्षेत्र के हमीरपुर जोल्हूपुर हाईवे स्थित बेरी रोड पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह लच्छू प्रजापति का 14 वर्षीय पुत्र अनुपम अपने मोहल्ले के ही अन्य किशोरों के साथ बागी फार्म पर मार्निंग वॉक करने जा रहा था। जैसे ही वह बेरी रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी कदौरा से कुरारा हमीरपुर के लिए सिंघाड़े लादकर जा रहे ऑटो चालक ने पीछे से किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनुपम ऑटो में फंसकर लगभग तीस मीटर तक घसिटता चला गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी किशोरों ने परिजनों को जानकारी देकर उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी मौैत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनुपम कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता लच्छू बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। अनुपम उनका इकलौता बेटा था। बेटे का शव देखकर मां जानकारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर ऑटो को पकड़ लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *