Spread the love




बांदा। आर्थिक समस्या किसी मेधावी की पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 1179 बच्चों ने परीक्षा दी

बच्चों में इतना उत्साह था कि परीक्षा केंद्र बदल जाने के बावजूद नए केंद्र पर समय से पहले पहुंच गए। जिन बच्चों को सेंटर बदले जाने की जानकारी नहीं हो पाई, वे पूर्व निर्धारित केंद्र पर पहुंच गए। उन्हें डीआईओएस की ओर से लगाई गईं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केनपथ की बसों से नए परीक्षा केंद्र पर लाया गया। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गेट के बाहर और अंदर परिसर में रोल नंबर के अनुसार निर्धारित कमरों की सूची चस्पा की गई थी।

परीक्षा में 9वीं व 10वीं के 479 और 11वीं व 12वीं के 670 बच्चे शामिल हुए। सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा हुई। इन डेढ़ घंटे में बच्चों ने 100 प्रश्नों के उत्तर दिए। निगेटिव मार्किंग न होने से बच्चों को राहत रही।

व्यवस्था चौकस, निरीक्षण और निगरानी के बीच हुई परीक्षा

सीसीटीवी लगे कमरों में परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, हनुमान बाहुक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुल कुमारी के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, परीक्षा प्रभारी महेश कुमार, सहायक परीक्षक दीपक सिंह निरीक्षण करते रहे। शिक्षक मनोज विश्वकर्मा, महेश कुमार, यशवंत कुमार, राकेश कुमार, आकांक्षा, देव प्रसाद, दीपा पांडेय, यशपाल सिंह, प्रिया साहू, लक्ष्मी, दीपक सिंह, अरुण कुमार, रवेंद्र सिंह, विनय सिंह, पायल, नवेद खान, मधुर सिंह, कालिका प्रसाद, शिखा श्रीवास्तव, अशोक कुमार, अंजलि गुप्ता, आनंद मणि त्रिपाठी, सुदीप्ती प्रजापति, अमित गुप्ता, रोशनी त्रिपाठी, पूनम कुमारी, आरती साहू, जितेंद्र कुमार गुप्ता, बसंत, दयाराम, प्रेम चंद्र, मानसी ओमर, शिवानी आर्या, आरती, नीतू, आसमा परवीन, पूनम देवी, हरीशंकर सिंह, धीरेंद्र कुमार वर्मा, निशा कश्यप, मेनका, संगम सिंह, संपत सिंह पटेल, पुष्पा, सीता सिंह, अंजलि सिंह पटेल, हरिराम, इंदू वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, घनश्याम, दयाराम सिंह आदि ने परीक्षक की ड्यूटी की।

दृष्टि बाधित विद्यालय में बच्चों में दिखा भविष्य को रोशन करने का उत्साह

बांदा। स्पर्श राजकीय दृष्टि वाधित बालक इंटर कालेज महोखर में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 23 बच्चे शामिल हुए। प्रवक्ता विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि इन बच्चों के साथ सहयोगी राइटर पहुंचे थे। परीक्षा 11 बजे से 12:30 बजे तक हुई। प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार, सुबोध कुमार गुप्ता की निगरानी में परीक्षा हुई।

प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र शुक्ला ने कहा कि अमर उजाला की इस परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहता है। बच्चे इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परीक्षा संबंधित जानकारी भी वे हमसे लेते रहते थे। रविवार अवकाश के बावजूद सुबह से ही परीक्षा के लिए बच्चे तैयार थे। इस परीक्षा के लिए उनमें एक अलग सी चमक थी।

वर्जन –

-अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का जीवन संवारने का जो काम अमर उजाला कर रहा है, वह सराहनीय है। इसमें पूर्ण सहयोग के लिए पूर्व से ही स्टाफ को जिम्मेदारी दे दी गई थी। -अंकित कुशवाहा, अध्यक्ष भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रबंध समिति।

-परीक्षा ईमानदारी, शांतिपूर्ण व सुविधाजनक ढंग से पूरी हुई। बच्चों ने भी अनुशासन दिखाया। विद्यालय व अन्य विद्यालयों के शिक्षक व अन्य स्टाफ ने बेहतर ढंग से जिम्मेदारी निभाई। कमरों में लगे कैमरों से भी निगरानी की जाती रही।-राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज।

-परीक्षा केंद्र बदले जाने के बावजूद बच्चों में बहुत अनुशासन दिखा। उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से अकेले व अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चे बसों व अपने साधनों से नए केंद्र पहुंचे। इसमें कॉलेज स्टाफ ने उनका पूर्ण सहयोग किया।-मेजर मिथलेश पांडेय, प्रधानाचार्य, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज।

-परीक्षा केंद्र बदले जाने की वजह से अन्य जिलों से आए बच्चों को असुविधा न हो, इसके लिए दो विद्यालयों की बसों को लगा दिया गया था। इन साधनों से उन्हें समय पर नए केंद्र भी लाया गया। बसों को लेकर निगरानी की जाती रही। -विजय पाल सिंह, डीआईओएस।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *