Spread the love




उरई। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी 2023 की दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया। जिले के अलावा पड़ोसी जनपद हमीरपुर के राठ, गोहांड के अलावा जिले के बीहड़ क्षेत्र रामपुरा, यमुना पट्टी के क्षेत्र कालपी से भी बड़ी संख्या में बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा से पूर्व स्कूल के गेट पर परीक्षार्थियों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें क्रमवार लाइन लगाकर सेंटर पर बने कक्षों में बैठाया गया। जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बच्चों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के सहयोग से महिला व पुरुष कांस्टेबल की भी तैनाती रही।

स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया ने भी परीक्षा का जायजा लिया और स्टाफ को जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक पुरुषोत्तम पुरवार, गोविंद सिंह, महेश कुशवाहा, देवेश कुमार, केके चतुर्वेदी, वरुण मिश्रा, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, राहुल गुप्ता, सन्नी वर्मा, उत्तम, संदीप, सुनील भारद्वाज, ने सहयोग दिया। बाद में स्टफ की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाओं को सीलबंद किया गया। इस केंद्र पर 513 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 302 ने परीक्षा दी। इसमें कक्षा नौ में पंजीकृत 131 बच्चों में 83. कक्षा दस में पंजीकृत 118 बच्चों में 66, कक्षा 11 में पंजीकृत 178 बच्चों में 93, कक्षा 12 में पंजीकृत 86 बच्चों में 60 ने परीक्षा दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *