Spread the love




बांदा। टैलेंट ऑन स्किल एंड एजुकेशन संस्था ने ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन एचएल इंटर काॅलेज में किया। छात्रों को दिवाली, प्राकृतिक दृश्य व देश के प्रमुख इमारतों के रंगीन पेंटिंग बनाई। महाविद्यालयों के करीब 100 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एकलव्य महाविद्यालय की प्रिया कश्यप को प्रथम, राजा देवी डिग्री कॉलेज के गौरव को द्वितीय व प्रतिभा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को इंजीनियर ओम प्रकाश मसुरहा ने पांच, तीन व दो हजार रुपये का नकद इनाम और शील्ड देकर सम्मानित किया। निर्णायक दीन दयाल सोनी, दीपाली ओमर व अपूर्वा सोनी रहे। इस दौरान आयोजक कैलाश तिवारी, उपाध्यक्ष केके तिवारी, प्रिंसिपल रामस्वरूप साहू, वंशिका, नमन गुप्ता आदि रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *