संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:16 AM IST
मुहम्मदाबाद। नहर में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
डकोर थाना क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर मंगलवार की सुबह लोगों ने एक अधेड़ (50) वषीय का शव पानी में उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोकलैंड की सहायता से शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त की कोशिश की। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, शव कहीं दूर से बहता हुआ आया है। वह डकोर नहर पुलिया में आकर अटक गया था। पड़ोसी जनपदों झांसी व हमीरपुर के कंट्रोल रूम को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
