Spread the love




दिसंबर में आ सकते, केन-बेतवा लिंक परियोजना, बल्क ड्रग पार्क, हवाई अड्डे की रख सकते नींव

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नए साल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड को बड़ी सौगात दे सकते हैं। दिसंबर में पीएम के झांसी आने की संभावना है। वह केन-बेतवा लिंक परियोजना, बल्क ड्रग पार्क, हवाई अड्डे की नींव रख सकते हैं। प्रशासनिक मशीनरी ने अंदरखाने पीएम के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने, बेरोजगारी, पलायन और पेयजल की समस्या दूर करने के मद्देनजर कई अहम योजनाएं शुरू की हैं। इसमें जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना, ललितपुर में बनने वाला बल्क ड्रग पार्क, झांसी में बना रेल कोच नवीनीकरण कारखाना, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ललितपुर में बने मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा झांसी और ललितपुर में हवाई अड्डा बनाने को भी मंजूरी मिल चुकी है। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुके बुंदेलखंड को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आकर कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि, प्रशासनिक अफसर अभी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। मगर अंदरखाने पीएम के दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभागों को लोकार्पण और शिलान्यास के प्रस्ताव तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इनका भी लोकार्पण संभव – इंक्यूबेशन सेंटर

– स्पेस म्यूजियम

– जीआईसी मिनी स्टेडियम

– मल्टीलेवल कार पार्किंग

– स्मार्ट पैथोलॉजी केंद्र

– 500 बेड अस्पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *