Spread the love




उरई। दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव संकीर्तन का समापन हो गया। दूसरे दिन सोमवार की देर रात को शहर के जीआईसी मैदान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें नामचीन भजन गायकों ने हिस्सा लेकर भक्ति गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कलाकारों ने जब हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा सुनाया तो पांडाल गदगद हो गया और झूमने लगा।

खाटू श्याम सेवा मंडल के बैनर तले सोमवार को भजन संध्या कार्यक्रम हुआ। देर रात को खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में जो भी पहुंचा, उसने पहले बाबा के दर्शन किए और मत्था टेका। खाटू श्याम राजस्थान के निज पुजारी मानवेंद्र सिंह चौहान व कोलकाता के गायक कलाकार संजय मित्तल, फतेहाबाद की परविंदर पलक व ग्वालियर की ज्योति पाल के आने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। खाटू श्याम की आरती के साथ भजन संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कलाकारों ने जब भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तो पूरा पांडाल मंत्रमुग्ध हो गया। कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी, मच गया शोर सारी नगरी में, होरी खिले रघुवीरा अवध में और बांके बिहारी लाल सुनाया तो मौजूद भक्त झूमने लगे। आधी रात तक कार्यक्रम चला और तालियां बजती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बाबा श्याम खाटू के दर्शन कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, अपना दल एस के ओंकार सिंह, कमेटी के सौरभ पाठक, अमित द्विवेदी, कमलेश कुशवाहा, अनीस, प्रतीक गोयल, प्रशांत तिवारी, सुरेश वर्मा, मनोज अग्रवाल, भरत कुरेले, आंनद सोनी, भोले सोनी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *