संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:27 AM IST
बांदा। फतेहपुर के किशनपुर गांव के पास नहाते वक्त एक युवक यमुना में डूब गया था। उसका शव तीसरे दिन कमासिन थाना क्षेत्र में नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
फतेहपुर के किशनपुर गांव निवासी गौरव (27) पुत्र बृजेश गांव के पास ही यमुना नदी में नहा रहा था। पिता ब्रजेश ने बताया कि उसके डूबने की जानकारी मिली तो काफी खोजबीन की। तीन दिन तक उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।सोमवार की देर शाम कमासिन थाना क्षेत्र के डांडव घाट में एक शव मिलने की जानकारी आई।
यहां पहुंचे तो शव गौरव का था, जो पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
