Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 08 Nov 2023 11:41 PM IST

चित्रकूट। दिवाली मेला की शुरूआत होने से पहले धर्मनगरी के रैन बसेरा परिसर में अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। जिसमें अस्थायी रूप से बनी दो दुकानों को बुलडोजर से हटाने का कार्य किया गया। दुकानदारों ने बताया कि कई साल से वह इस स्थान पर दुकान खोलकर खाने पीने की वस्तु बेचने का कार्य कर रहे है। इसके बाद भी उनकी दुकानें ढहा दी गई।

दिवाली मेला में धर्मनगरी के रैन बेसरा परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रूकते हैं। जिसको देखते हुए बुधवार को अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। जिसमें दो दुकानें हटाई गईं। दुकानदार राजकुमार व रामचरण ने बताया कि कई साल से वह यहां पर दुकाने खोले हुए है।

इसके बाद भी उनकी दुकानें ढहा दी गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि अवैध रूप से दुकानें ढहाई गई हैं। वहीं भरतकूप क्षेत्र के बराक्षी गांव में सरकारी जमीन में अतिक्रमण को हटाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *