Spread the love


झांसी। बृहस्पतिवार को झांसी आईं समाजवादी पार्टी की मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उनका बचाव करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए युवाओं को सेक्स एजुकेशन देने के साथ ही गर्भनिरोधक के प्रयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री का भी यही भाव था। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद यहां पहुंचीं थीं।

मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने पर डिंपल ने कमलनाथ व दिग्विजय का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता बुजुर्ग हो गए हैं, जिससे वह पहले तय की हुई बात भूल गए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। मध्य प्रदेश में गैर भाजपाई सरकार बनाने में सपा पूरा सहयोग करेगी। डिंपल ने कहा कि सपा मध्य प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है और जनता का समर्थन भी सपा को प्राप्त हो रहा है।

बता दें कि झांसी प्रवास के दौरान सपा शुक्रवार की सुबह महानगर और जिले के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगी। इसके बाद वह पृथ्वीपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने जाएंगी। जबकि, इससे पहले वे ओरछा में भगवान रामराजा के दर्शन करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *