Spread the love


बांदा। धनतेरस, दीपावली व भाई दूज आदि त्योहार के चलते शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर खरीदारी के चलते होने वाली भीड़ के दृष्टिगत शहर में यातायात रूट डायवर्जन रहेगा। यह गुरुवार से 12 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य बाजार, माहेश्वरी देवी, बलखंडी नाका की ओर से ई रिक्शा, चार पहिया वाहन सहित सभी भारी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।

कुछ इस तरह से रहेगा रूट डायवर्जन-

-रेलवे स्टेशन तिराहा – रेलवे स्टेशन तिराहा की तरफ से कोई चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा बाकरगंज चौराहा की ओर नहीं जाएंगे।

– बलखण्डीनाका चौराहा – बलखण्डीनाका चौकी की तरफ से कोई भी चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।

-कोतवाली मोड़ – कोतवाली मोड़ से कोई भी चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।

– शंकरगुरु चौराहा – शंकर गुरु चौराहा से कोई भी चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।

– गूलरनाका चौराहा- गूलरनाका चौराहा से कोई भी चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।

-छावनी चौराहा – छावनी चौराहा से कोई भी चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा मुख्य बाजार की ओर नहीं जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *